डी पी एस नगर निगम इंटर कॉलेज की स्थापना वर्ष 1923 में हुई थी। स्थापना के समय विद्यालय का नाम ए वी एम हाई स्कूल नवाबगंज था। विद्यालय का विशाल लाल रंग रंजित उच्च भव्य भवन पुण्य भागीरथी की पुनीत शीतलता से परिपूर्ण दक्षिणी वायु द्वारा पोषित नवाबगंज में स्थित है।
विद्यालय का इतिहास सुदीर्घ एवं गौरवशाली रहा है। पूर्व समय में अनेक सुयोग्य प्रधानाचार्य गणों द्वारा इसके गौरवशाली इतिहास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
वर्तमान में विद्यालय में विज्ञान, कला व वाणिज्य वर्ग में 400 से अधिक छात्र अध्ययन कर रहे हैं। विद्यालय के भव्य भवन में छात्रों के लिए भौतिकी व रसायन प्रयोगशालाओं के साथ साथ बड़ा एवं उत्कृष्ट क्रीड़ा मैदान है।
विद्यालय से पूर्व में शिक्षा प्राप्त छात्र श्री टी. एन. तिवारी जहाँ उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव के पद पर रहे, वहीं श्री वी. पी. गुप्ता लोकपाल के पद पर आसीन थे।
और जानें